फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   case file

Mathura News: लोनिवि प्रांतीय खंड की आईडी हैक, हटाया गया डाटा, मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
case file
लोनिवि प्रांतीय खंड की आईडी हैक, हटाया गया डाटा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- ठेकेदार की शिकायत पर चेता लोनिवि, पुलिस तलाश रही है हैकर
मथुरा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने थाना सदर बाजार में अज्ञात के खिलाफ आईडी हैक करके बिड में जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। यह एक ठेकेदार की शिकायत पर दर्ज किया गया। इससे लोक निर्माण विभाग में मथुरा से लेकर शासन तक खलबली मच गई।

अधिशासी अभियंता का आरोप है कि वर्तमान में ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रहरी और चाणक्य एप पर ठेकेदार ऑनलाइन टेंडर डालते हैं। एक ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि आईडी को हैक करके 5 साल के कार्य और टर्नओवर क्रय ऑडिट रिपोर्ट जालसाजी करके हटा दिए गए हैं, इसके चलते उनका टेंडर नोट रिस्पॉन्सिव हो रहा है। तभी वह टेंडर नहीं डाल पा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव के आदेश पर अधिशासी अभियंता ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा 31 दिसंबर को दर्ज किया गया है, जबकि घटना 30 दिसंबर की बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही जांच करके आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed