{"_id":"58f907074f1c1b1974474a6e","slug":"car-turned-to-fire-circle-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी कार, बमुश्किल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी कार, बमुश्किल बचे सवार
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर कार में अचानक आग लग गई। कार सवार तीन लोगों ने खिड़कियों से निकलकर जान बचाई। सूचना के बाद भी आग बुझाने कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई।
कार (डीएल 4 सीएएफ 3700) मानसरोवर गार्डन दिल्ली निवासी हर्षित पटेल की थी। वो गुरुवार को पूर्वाह्न अपने भाई ऋषभ पटेल के साथ लखनऊ जा रहे थे। कार को चालक देवकुमार चला रहे थे। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 82 के निकट कार में आग लग गई। चालक ने कार को सड़क किनारे रोका। तब तक कार के चारों ओर से लपटें उठने लगी थीं। चालक सहित तीनों युवक खिड़की खोलकर बाहर की ओर कूद गए। कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई।
सूचना पर भी पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। आग बुझाने के लिए एक्सप्रेसवे की दमकल आधा घंटे बाद पहुंची। अभी दमकल से पानी डालना शुरू किया गया था कि इंजन फेल हो गया। इस बीच एक्सप्रेसवे के एक कर्मचारी ने फायर सिलेंडर का भी इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड का इंजन स्टार्ट होने पर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। कार सवार हर्षित पटेल का कहना है कि कार गर्म होने लगी और मीटर ने अचानक काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
एक घंटे तक चला कार में आग का तमाशा
कार में आग लगी देख वहां होकर निकल रहीं गाड़ियों में सवार लोग मोबाइल में लाइव वीडियो बनाने लगे। सैकड़ों ग्रामीण तमाशा देखने को एकत्रित हो गए। एक घंटे तक एक्सप्रेसवे पर कार में आग का तमाशा चलता रहा।