फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car ran over couple riding bike killing wife

Mathura News: कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
car ran over couple riding bike killing wife
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में छाता रोड पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला बेरी साल निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी राधा के साथ बाइक से ननिहाल गांव पाली आए थे। शाम को दोनों वापस घर लौट रहे थे। नगला सपेरा स्थित गिट्टी प्लांट के पास उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। आरोप है कि इसी दौरान गोवर्धन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राधा की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed