फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car not received in dowry, married woman thrown out of house

Mathura News: दहेज में नहीं मिली कार, विवाहिता को घर से निकाला बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Car not received in dowry, married woman thrown out of house
मथुरा। ससुरालीजनों को दहेज में बलेनो कार नहीं मिली तो उन्होंने विवाहिता को ससुराल से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने फौजी पति और अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला थाने में दी गई तहरीर में विवाहिता तन्नू ने बताया कि 24 अप्रैल 2022 को उसकी शादी गांव इकरन थाना चिकसाना जिला भरतपुर निवासी देववीर के साथ हुई थी। देववीर फौज में हैं। शादी में परिजनों ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल पहुंचते ही उससे बलेनो कार की मांग करने लगे। उसे परेशान करने लगे।
विज्ञापन

संभ्रांत लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने उसे भूखा-प्यासा रखने लगे। परेशान होकर तन्नू ने आपबीती माता-पिता से बताई। उनकी बात मानकर वो शांत हो गई। इसके बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 3 जुलाई 2022 को ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। जान से मारने की कोशिश की। उसने कमरे में बंद होकर खुद को बचाया। फोन पर सूचना देकर पिता और मामा को ससुराल बुलाया। वहां आने पर आरोपियों ने उसके, पिता और मामा के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। तन्नू की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति देववीर सिंह, ससुर घमंडी सिंह, सास कुसुमा देवी, जेठ पवन और ननद उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed