फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car driver who fled after hitting two vehicles arrested

Mathura News: दो वाहनों को टक्कर मारकर भागने वाला कार चालक गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Car driver who fled after hitting two vehicles arrested
मथुरा। कार को कचहरी रोड पर तेजगति से दौड़ा कर दो स्कूटी तथा एक अन्य को टक्कर मारने वाले चालक को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ घायल अधिवक्ता मोहित शर्मा के पिता तथा मृतक मुकेश के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर घायल अधिवक्ता की हालत में सुधार हो रहा है।बुधवार को कचहरी रोड पर तेजगति से कार दौड़ा कर लेकर जा रहे चालक ने तीन दो पहिया वाहन चालकों को टक्कर मारी थी, जिनमें एक स्कूटी सवार युवक मुकेश सैनी निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई और युवा अधिवक्ता मोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की ओर से कार चालक के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार चालक प्रियांशु यादव निवासी अहीर पाड़ा सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

कार चालक प्रियांशु बच्चों को स्कूल लेने जा रहा था। उधर घायल युवा अधिवक्ता मोहित शर्मा सिटी हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। घटना के 24 घंटे बाद उन्हें होश आ गया है। इसकी जानकारी पिता मधुसूदन शर्मा ने देते हुए बताया कि सुबह होश तो आ गया लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। थानाध्यक्ष सदर बाजार राजवीर सिंह ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed