फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Captured two flats and demanded Chauth of Rs 20 lakh

Mathura News: दो फ्लैट पर कब्जा कर 20 लाख रुपये की चौथ मांगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Captured two flats and demanded Chauth of Rs 20 lakh
वृंदावन। रशियन बिल्डिंग की मालिक नतालिया किवोनोसोवा ने तीन लोगों पर दो फ्लैट पर कब्जा करने और उन्हें खाली करने के एवज में 20 लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज एफआईआर में रशियन महिला ने बताया कि यमुना खादर स्थित गोपाल धाम के फ्लैट संख्या 31 पर पूजा सिंह, विक्टोरिया एवं पूजा सिंह के दोस्त शेखर ने किराए पर रहने के बाद फ्लैट पर कब्जा कर लिया है और फ्लैट खाली करने के नाम पर 20 लाख रुपये की चौथ मांग रहे हैं। नतालिया ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पति रोमानोवा यरोस्लाव के साथ मिलकर रशियन बिल्डिंग में संपत्ति बेचकर अपने पैसों से कालीदह क्षेत्र में यमुना किनारे गोपाल धाम का निर्माण करवाया। ताकि भक्ति करने वालों को किराए पर फ्लैट दिए जाएंं। उन्होंने अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 31 को विनोग्रादोव विश्वरूप डी व उनके बेटे नीलमणि एवं फ्लैट संख्या 23 ओल्गामार्जीली को किराए पर दे दिया। जब नीलमणि व विनोग्रादोव विश्वरूप अपने देश रसिया व इटली जाने लगे तो उन्होंने अगस्त 22 में उक्त फ्लैट 31 पूजा सिंह व उसके पति सेवलिव एलेक्सी तथा फ्लैट संख्या 23 ओल्गामार्जीली ने विक्टोरिया कालूगिना को दो महीने के लिए किराये पर दे दिया।
विज्ञापन

दो महीने का किराया पूजा को छह हजार व चार हजार देकर दो महीने में खाली करना था, लेकिन दोनों ने फ्लैट खाली नहीं किया, बल्कि विक्टोरिया कालूगिना ने फ्लैट 23 पर अनधिकृत रूप से पूजा सिंह को अधिकार दे दिया। जब पीड़िता फ्लैट खाली कराने गई तो पूजा सिंह, उसके पति व दोस्त शेखर ने फ्लैट खाली कराने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि फ्लैट पर कब्जे की शिकायत न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed