फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Captain stuck in jam, 3 suspended

Mathura News: जाम में फंसे कप्तान, 3 सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Captain stuck in jam, 3 suspended
मथुरा। शहर में जाम की समस्या यातायात पुलिस कर्मियों के लिए चुनौती बनी हुई है। सोमवार दोपहर मंडी चौराहे पर एसएसपी शैलेश पांडेय ही जाम में फंस गए। इससे उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात टीएसआई समेत तीन यातायात कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सोमवार दोपहर दो बजे के करीब मंडी चौराहे की तरफ से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। इसे देख स्कार्ट पर चल रहे पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। मंडी चौराहे पर टीएसआइ मुकेश, हेड कांस्टेबल बृजेश और कांस्टेबल अमरदीप की ड्यूटी थी, लेकिन एसएसपी को मौके पर नहीं दिखाई दिए। इधर, एसएसपी की गाड़ी जाम में फंसने की सूचना कंट्रोल तक पहुंचने से यातायात पुलिस में खलबली मच गई। मंडी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात कर्मी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एसएसपी की गाड़ी को जाम से निकाला। एसएसपी ने टीएसआइ मुकेश, हेड कांस्टेबल बृजेश और कांस्टेबल अमरदीप को जमकर फटकारा और तीनों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। एसपी यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर तीनों कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed