{"_id":"684dd34e22523d769c0bc43a","slug":"capacity-of-three-power-stations-increased-3-transformers-of-5-mva-installed-mathura-news-c-369-1-mt11008-131093-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन विद्युत केंद्रों की बढ़ाई की क्षमता, पांच एमवीए के लगाए 3 ट्रांसफॉर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन विद्युत केंद्रों की बढ़ाई की क्षमता, पांच एमवीए के लगाए 3 ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
मथुरा। न्यू पागल बाबा फीडर पर ट्रांसफार्मर को देखते हुए अधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में एसी और कूलर चला रहे हैं। ऐसे में अब विद्युत केंद्रों पर ओवरलोड को कम करने के लिए शहर मंडल के तीन बिजलीघरों पर पांच एमवीए का एक-एक ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली की हो रही कटौती से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
दक्षिणांचल प्रबंध के निदेशक नीतीश कुमार के निर्देश पर शनिवार का शहर मंडल के तीन विद्युत केंद्रों पर 5 एमवीए के एक-एक ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए। भारी विद्युत कटौती पर हो रही उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान में विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि बिजली की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर इनका निदान किया जाएगा।
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि छटीकरा बिजली घर पर 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है, जिसमें राल फीडर को भी जोड़ दिया गया है। दूसरा चैतन्य बिहार बिजली घर पर लोड ज्यादा होने पर 5 एमवीए का यहां पर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इसके अलावा रुक्मिणी विहार बिजली के माता वैष्णो देवी फीडर पर अतिरिक्त दबाव होने के कारण यहां पर नया फीडर बनाकर चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पागल बाबा के पास नया बिजली घर के एक ट्रांसफॉर्मर के साथ चालू कर दिया था। शनिवार को दूसरा ट्रांसफॉर्मर भी चालू कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एसई शहरी एके रूहेला, एक्सईन वृंदावन अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।