{"_id":"69b5a92b515b51d1700ac9f1","slug":"candidates-found-sub-inspector-paper-easy-mathura-news-c-369-1-mt11009-143722-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अभ्यर्थियों को आसान लगा उप-निरीक्षक का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अभ्यर्थियों को आसान लगा उप-निरीक्षक का पेपर
विज्ञापन
पुलिस भर्ती बोर्ड की लिखित परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।
मथुरा। शहर के 17 केंद्रों पर शनिवार को हुई उप-निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में जनरल स्टडीज (जीएस) के सवालों में अभ्यर्थी खूब फंसे। इसमें बीएनएस की धारा और उपन्यासकारों की रचनाओं से जुड़े प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझ गए। उन्हें रीजनिंग लंबी लगी तो गणित के सवाल घुमावदार। हालांकि हिंदी के सवालों ने राहत दी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दोनों पाली की परीक्षा हुई। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से 14 मार्च को उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। शहर के 17 केंद्रों पर 24 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे से पहले ही अभ्यर्थी अपने परिजन के साथ पहुंच गए। सुबह नौ बजे के बाद अभ्यर्थियों को लाइन में लगवाकर चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी की तलाशी के दौरान उनके हाथ में बंधे कलावे, कंगन, कान की बालियां, जूते-मोजे उतरवाए गए। हालांकि कई केंद्रों में कलावा हाथ से जांचकर बिना काटे अंदर प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर उसे जमा कराया गया। इसके बाद सुबह लगभग 9:30 बजे कक्षों में प्रवेश दिया गया। दोपहर 12 बजे परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद एक-एक कर अभ्यर्थी बाहर निकले तो ज्यादातर के चेहरे खिले तो कई के उतरे दिखे। पहले दिन दोनों पालियों में 2882 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे है, जबकि 76 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
--
ये बोले परीक्षार्थी
जिन्होंने तैयारी की है उनके लिए प्रश्न पत्र आसान था। रीजनिंग, गणित, हिंदी के प्रश्न पूरे किए हैं, लेकिन जीएस के प्रश्नों में उलझाया है। नए अधिनियम के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं से जुड़े प्रश्नों व रचनाएं किस उपान्यासकार की थी और कब की थी आदि प्रश्नों ज्यादा समय खपाना पड़ा। हालांकि पूरा पेपर आसान था।
विज्ञापन
इलमा, आगरा
--
गणित के प्रश्न काफी घुमावदार होने से उन्हें हल करने में समय ज्यादा लगा, जिसकी वजह से 160 प्रश्नों में 140 प्रश्न ही हल कर पाए। रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न आसान थे, लेकिन गणित के कुछ सवालों ने ज्यादा उलझाया। समय कम रहने की वजह से कुछ सवाल हल करने के लिए रह गए।-सरिता, आगरा
-- मात्र 94 ही प्रश्न हल कर पाए थे कि समय समाप्त हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने ओएमआर वापस लेने के दौरान उसने विराेध किया तो एक पुलिसकर्मी पहुंच गया और ओएमआर लेकर जमा करा दी। रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और हिंदी के कई सवाल सरल स्तर के थे, जिन्हें हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। इसलिए 94 प्रश्नपत्र हल कर सकें हैं। -रवि फिरोजाबाद
--
परीक्षा अच्छी रही और पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। जिसने मेहनत से तैयारी की है, उसके लिए चयन की संभावना मजबूत है। कुल 160 सवाल पूछे गए थे, जिसमें से 150 प्रश्न पत्र हल किए हैं। गणित के कुछ प्रश्न कठिन आए, जिनमें अधिक समय लग गया। इसलिए कुछ प्रश्न हल करने से रह गए। -शिवम यादव, एटा