फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Campaign and Take Action Against Unregistered Practitioners

Mathura News: अपंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध अभियान चलाकर करें कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Campaign and Take Action Against Unregistered Practitioners
मथुरा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अपंजीकृत और अप्रशिक्षत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, पैथोलोजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता नियंत्रण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन, एंबुलेंस सेवाओं, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए, फॉगिंग कराए एवं एंटी लार्वा छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित निरीक्षण करे। अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के बैठने हेतु कुर्सी व बेंच, पेयजल (आरओ जल एवं ठंडा जल), गर्मियों में पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सीय उपकरणों एवं आवश्यक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में उपचार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल तथा नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों का समय आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, सीएमओ डॉ. राधावल्लभ, सीएमएस नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed