फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cake to be cut before Shri Banke Bihari on Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी के समक्ष काटेंगे केक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cake to be cut before Shri Banke Bihari on Shri Krishna Janmashtami
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात को कान्हा का जन्मोत्सव इस बार खास अंदाज में मनाया जाएगा। आधी रात को विशेष रूप से तैयार केक आराध्य के समक्ष अर्पित कर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा काटा जाएगा। ठाकुरजी के लिए केक आगरा से बनकर आ रहा है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी के लिए आगरा की ब्रज रसायन फर्म द्वारा 21 किलो का केक तैयार कराया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की मेवा और पाग में उपयोग होने वाली खाद्य वस्तुओं का उपयोग किया जाएगा। मंदिर के सेवायत फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी के जन्मोत्सव पर आधी रात को उनके समक्ष सेवित कर केक काटा जाएगा। उसके बाद प्रसाद रूप में वह भक्तों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

आगरा के श्रद्धालु द्वारा ठाकुरजी के लिए केक का ऑर्डर एक माह पहले ही दिया गया। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के गर्भगृ़ह का पर्दा लगाकर उनका पंचामृत, केसर एवं उत्तराखंडी से मंगाई गई जड़ी बूटियों से महाभिषेक रात के 12 बजे किया जाएगा। इसके बाद नवीन पोशाक धारण कराई जाए। बाल रूप में ठाकुरजी का अनुपम शृंगार किया जाएगा। सिर पर ठाकुरजी मोरपंखी धारण करेंगे। इसके बाद रात 1़ 55 बजे वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती की जाएगी। फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया कि उनके परिवार को 31 साल के बाद ठाकुरजी की मंगला आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसलिए इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का खास अंदाज में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed