फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CAA opposes

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में सड़कों पर उतरी भीम आर्मी

Sun, 23 Feb 2020 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
CAA opposes
मथुरा। नगर में नागरिकता कानून को लेकर भीम आर्मी द्वारा निकाले गए जुलूस में शामिल पदाधिकारी और का? - फोटो : MATHURA
मथुरा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में भीम आर्मी ने रविवार को शहर में जुलूस निकाला और गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में कार्यकर्ता अपने हाथों में नीले झंडे, डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र, सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध स्वरूप बैनर लिए थे। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

संवेदनशील दरेसी रोड इलाके से गांधी प्रतिमा तक यह जुलूस निकाला गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आधार पर नागरिकता संशोधन कानून लागू करना संविधान के अनुच्छेद 14 का खुला उल्लंघन है। सरकार द्वारा इस अधिनियम को पारित कराना संविधान विरोधी कार्य है। भीम आर्मी इस अधिनियम को वापस करने का अनुरोध करती है। गृह मंत्री द्वारा एनआरसी व एनपीआर को सख्ती से लागू करने व सीएए के मामले में एक इंच भी पीछे न हटने का बार-बार बयान देने से एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है, जिससे संविधान के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी व ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करना भी संविधान विरोधी कार्य है। अत: भारतीय समाज में समानता आने तक ये प्रक्रिया सतत रहनी चाहिए। भीम आर्मी ने मांग की कि सीएए को वापस लिया जाए तथा प्रोन्नति में आरक्षण को जारी रखा जाए। प्रदर्शनकारियों में दिलीप सागर एडवोकेट, जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, शाहिद कुरैशी, राजा बाबू, सोनू जाटव, रहीश खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील दरेसी रोड पर रही कड़ी सुरक्षा
भीम आर्मी द्वारा संवेदनशील इलाके दरेसी रोड से जुलूस निकालने की सूचना पर रविवार को सुबह से ही डीगगेट पुलिस चौकी, दरेसी रोड, भरतपुर पुलिस चौकी, होली गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जुलूस के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। सीओ सिटी आलोक दुबे और सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार जुलूस के साथ चले। चूंकि पिछले दिनों सीएए के विरोध में अब देशभर में प्रदर्शन हो रहे थे तब दरेसी रोड पर भी लोगों ने एकत्र होकर हंगामा किया था। इसलिए रविवार को भी प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed