फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   By offering a lot of water, you get freedom from all worries

एक लोटा जल चढ़ाने से मिल जाती है सभी चिंताओं से मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
By offering a lot of water, you get freedom from all worries
मथुरा(महावन)। महावन स्थित चिंताहरण मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर एक लोटा जल चढ़ाने भर से भक्तों को सभी चिंताओं से मुक्ति मिल जाती है। चिंताहरण महादेव मंदिर पर एक लोटा जल चढ़ाने से 1108 शिवलिंगों पर जल चढ़ाने का फल भी प्राप्त होता है। मान्यता है कि एक बार जो भी व्यक्ति श्रद्धा के साथ चिंताहरण महादेव जी के दर्शन कर लेता, उसकी सभी चिंताए दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

महंत केशवदास ने बताया कि मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने 7 वर्ष की आयु में मिट्टी खाई थी तो मां यशोदा घबरा गईं और कृष्ण से मिट्टी को मुंह से निकालने को कहा। जब भगवान कृष्ण ने अपना मुंह खोला तो पूरे ब्रह्मांड के दर्शन मां यशोदा को हो गए थे। इसके बाद मां यशोदा घबरा गईं और भगवान शिव को पुकारने लगीं। तभी उनकी पुकार सुन भगवान शिव यहां प्रकट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद यशोदा ने यमुना से एक लोटा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उसके बाद मां यशोदा ने भगवान शिव से यहां विराजमान हो सभी भक्तों की चिंताएं हरने का वचन मांगा। तब भोले नाथ ने मां यशोदा को वचन दिया। भगवान शिव ने मां यशोदा से कहा कि यहां आकर जो भी भक्त एक लोटा यमुना का जल चढ़ाएगा, उसकी सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि यह भी मान्यता है कि जब कृष्ण बाल रूप में थे, तब सभी देवता उनके बाल स्वरूप के दर्शन करने ब्रज में आए। भगवान शिव भी दर्शन करने आए, लेकिन मां यशोदा ने भगवान शिव के गले में सांप को देखकर उन्हें कृष्ण के दर्शन नहीं करने दिए। शिव जी को चिंता हुई, उन्होंने भगवान का ध्यान किया तो भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें इसी स्थान पर दर्शन देकर उनकी चिंता हर लीं। बस तभी से भगवान भोलेनाथ यहीं विराजमान हो गए।

ये शिवलिंग अद्भुत है
पाषाण के इस शिवलिंग पर 1108 शिवलिंग उभरे हुए हैं। पूरी दुनिया में और कोई ऐसा मंदिर नहीं है। इसकी चमत्कारिक मान्यता के चलते भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed