{"_id":"661c501f46b79f53490a8ec4","slug":"businessman-missing-from-hodal-found-in-jhansi-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102278-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होडल से लापता व्यापारी झांसी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होडल से लापता व्यापारी झांसी में मिला
विज्ञापन
कोसीकलां। पलवल से होडल तगादा करने आया एक व्यापारी संदिग्ध हालत में लापता हो गया। होडल पुलिस ने व्यापारी की कार और मोबाइल बरामद कर व्यापारी की खोज शुरू कर दी है। रविवार की देर रात व्यापारी झांसी में मिल गया।
नगर में रहने वाला एक व्यापारी करीब 15 वर्ष से पलवल में रहकर इंवर्टर-बैटरी का कारोबार करता है। शनिवार को वह पलवल से तगादा करने होडल आया था। वह कार को खड़ी कर अपने मोबाइल को छोड़कर तगादा करने चला गया।
बाद में संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पुलिस ने व्यापारी की तलाश शुरू कर दी। व्यापारी के भाई डाॅ. राकेश अग्रवाल ने बताया कि उसके भाई दीना ने झांसी पहुंचकर किसी के मोबाइल से पलवल में परिजनों को सूचना दी। व्यापारी के मिलने के बाद होडल पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पलवल के व्यापारियों के अनुसार दीना के पास करीब पंद्रह दिन पूर्व नीरज फरीदपुरिया गैंग के लोगों ने रंगदारी की मांग की थी। लोग व्यापारी के लापता होने को उसी से जोड़कर देख रहे हैं। संवाद