फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   businessman from Mathura was defrauded in name of five-star hotel in Goa

UP: गोवा के पांच सितारा होटल में ठहराने का झांसा, मथुरा के व्यापारी से ठग लिए 1.88 लाख; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 31 Jan 2026 10:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 31 Jan 2026 10:28 PM IST
सार

मथुरा के कारोबारी को गोवा के पांच सितारा होटल में ठहराने के नाम पर ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
businessman from Mathura was defrauded in name of five-star hotel in Goa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में पिकनिक के दौरान पांच सितारा होटल में कम दामों में ठहराने का झांसा देकर फॉर्च्यून पार्क होलीडे नाम की संस्था के सदस्यों ने व्यापारी से 1.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। व्यापारी ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर गोविंद नगर पुलिस ने दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महाविद्या कॉलोनी के एलआईजी-9 निवासी विवेक बंसल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 30 अगस्त को उनके फोन पर कॉल आया। फोनकर्ता ने खुद को फॉर्च्यून पार्क होलीडे संस्था का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उसकी संस्था देशभर में घूमने वाले लोगों के लिए पांच सितारा होटलों में रूम बुक कराती है। इसके बाद विवेक ने प्रतिनिधियों को घर बुला लिया। अगले दिन दिल्ली के विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित फॉर्च्यून पार्क होलीडे के प्रतिनिधि ओमकार परमार और विक्रम राठौर व्यापारी के घर पहुंच गए। दोनों ने गोवा के किसी पांच सितारा होटल में ठहरने के लिए कम दामों में रूम बुक कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन


व्यापारी उनकी बातों में आ गए। इसके एवज में दोनों ने व्यापारी से 1.88 लाख रुपये ले लिए और चले गए। दो अक्तूबर को व्यापारी ने रूम बुक कराने के लिए ओमकार को फोन किया तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद दोनों ने फोन बंद कर लिया। परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed