{"_id":"6047c8508ebc3edb5372fb05","slug":"business-crime-police-mathura-news-agr4839542102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों में उबाल, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों में उबाल, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमुनापार पैंठ में नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा दुकान पर बैठे व्यापारी के बेटे की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। गुस्साए व्यापारी मंगलावार को थाना जमुनापार पहुंचे। यहां पर नगर निगम के प्रवर्तन दल के खिलाफ तहरीर दी। इसके अलावा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी की सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) राजकुमार मित्तल से फोन पर कहासुनी हो गई। इस पर एसएनए ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पुनरावृत्ति न होने की बात कही। नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों में उबाल है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई न करने पर आंदोलन किया जाएगा।
थाना जमुनापार के पैंठ में सुनील कुमार अग्रवाल की किराना स्टोर की दुकान है। सोमवार को दुकान पर बेटे सारांश की नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने पिटाई कर दी। इससे व्यापारी का बेटा घायल हो गया। अपनी गलती छुपाने के लिए प्रवर्तन दल की टीम ने थाने में भी व्यापारी के बेटे के खिलाफ ही तहरीर दे डाली। इससे गुस्साए व्यापारी मंगलवार को एकजुट हो गए। एकत्रित होकर जमुनापार के अध्यक्ष पन्नालाल और ब्रजकिशोर बंसल के नेतृत्व में थाना जमुनापार पहुंचे। यहां पर थाना जमुनापार में बेवजह मारपीट किए जाने की तहरीर नगर निगम के प्रवर्तन दल के खिलाफ दी है।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रवर्तन दल के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
प्रवर्तन दल नगर निगम और शासन की छवि कर रहा धूमिल: पिंटू
भाजपा पार्षद राजेश सिंह पिंटू ने नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा व्यापारी के बेटे की पिटाई किए जाने को निगम और शासन की छवि धूमिल करने वाला बताया। नगर आयुक्त को भेजे पत्र में भाजपा पार्षद ने कहा है कि पॉलीथिन चेकिंग में प्रवर्तन दल द्वारा पिटाई किया जाना गलत है। ऐसा घटना करना प्रवर्तन दल की अक्षमता को उजागर करता है। पार्षद ने नगर आयुक्त से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर आयुक्त के सामने आज व्यापारी जताएंगे विरोध
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का एक शिष्टमंडल 10 मार्च प्रात: 11.30 बजे नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में नगर आयुक्त अनुनय झा से मिलेगा। यहां पर व्यापारी प्रवर्तन दल द्वारा व्यापारी के बेटे की पिटाई करने का विरोध जताएंगे। नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से नगर निगम कार्यालय पर समय से पहुंचने की अपील की है।