फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Buses going to Maha Kumbh were sent off with flower showers

Mathura News: महाकुंभ जाने वाली बसों को पुष्प वर्षा कर किया रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Buses going to Maha Kumbh were sent off with flower showers
महाकुंभ के लिए यात्रियों को रवाना करते लोग
मथुरा। महाकुंभ में बुजुर्गों को स्नान कराने के लिए 12 जनवरी से निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। मथुरा से समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे द्वारा स्वर्गीय बाल मुकुंद कसेरे और अंगूरी देवी की स्मृति में 55 से 70 साल उम्र के लोगों को निशुल्क महाकुंभ स्नान कराने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


इसी के तहत 12 जनवरी से प्रतिदिन दो बसें प्रयागराज जा रही हैं। रविवार को होली गेट स्थित मुकुंद कांप्लैक्स से व्यवसाय समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा और हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि प्रमोद गर्ग कसेरे द्वारा जिस तरह लोगों को निशुल्क बस से महाकुंभ की यात्रा पर भेजा रहा है यह सराहनीय है।
विज्ञापन


उनके द्वारा किया जा रहा यह कार्य श्रवण कुमार की याद दिलाता है। संरक्षक मीनालाल अग्रवाल ने कहा कि प्रमोद समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, ठाकुर राजा भोज, सुनील साहनी, विजय गर्ग, नीरज गोयल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed