{"_id":"63976eec3a7afb45a05daf01","slug":"bus-service-started-from-baldev-to-jaipur-mathura-news-mtr526717326","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बलदेव से जयपुर के लिए शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बलदेव से जयपुर के लिए शुरू हुई बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव। दाऊजी के दर्शन करने पहुंचे एआरएम मनमोहन शर्मा ने बताया कि बलदेव से जयपुर के लिए बस की शुरुआत की है, जो सुबह 7 बजे बलदेव से रवाना होगी। मथुरा में नया बस स्टैंड होकर जयपुर जाएगी।
इस दौरान कस्बे से विभिन्न स्थानों के लिए रोडवेज बसें चलवाने की मांग करते हुए समाजसेवी ज्ञानेंद्र पांडेय के नेतृत्व में एआरएम को ज्ञापन दिया गया।
कहा कि बलदेव में दाऊजी के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं। परिवहन की व्यवस्था न होने के कारण परेशान रहते हैं। बलदेव व आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
डीएनवी डिग्री कॉलेज चेयरमैन राजकुमार वर्मा, रजनी पांडेय, विष्णु पांडेय, दिलीप वर्मा, रिंकू सोनी ने एआरएम से बलदेव से दिल्ली, मथुरा, सादाबाद, राया के लिए रोडवेज बस चलवाने की मांग की। दो इलैक्ट्रिक बस बलदेव से महावन, गोशाला होते हुए मथुरा तक चलाने की मांग की। एक बस रमणरेती होते हुए गोकुल बैराज से मथुरा तक चलाने की मांग की। एआरएम ने शीघ्र ही अन्य मांगों पर विचार कर बस चलवाने का आश्वासन दिया। संवाद