फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus rammed into a car parked on the side of the road near the bridge

पुल के समीप सड़क किनारे खड़ी कार में बस ने टक्कर मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Bus rammed into a car parked on the side of the road near the bridge
वृंदावन। वृंदावन पानीगांव पुल के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे कार खाई में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह गाजियाबाद निवासी सोनी अपने परिवार के साथ वृंदावन आये थे। दर्शन कर लौटते समय पानीगांव पुल के करीब सोनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर फल खरीदने लगे। इसी बीच वृंदावन की ओर से तेज गति से जा रही बस ने गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी खाई में जा गिरी। उसमें बैठे लोग फंस गए। राहगीरों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे जनसेवा हॉस्पिटल के डॉक्टर अंकित अग्रवाल घायलों को अस्पताल ले गये। घटना में सोनी उनकी मां उषा देवी, पुत्री शिवानी व पुत्र आरुष घायल हो गये। जबकि सोनी की पत्नी गाड़ी से बाहर होने के कारण होने से बच गयी। सोनी की 15 वर्षीय पुत्री शिवानी की हालत गंभीर होने से उसे मथुरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed