फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus dragged the car for 10 meters in dense fog.

Mathura News: घने कोहरे में बस ने 10 मीटर तक कार को घसीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bus dragged the car for 10 meters in dense fog.
हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी 
मथुरा। घना कोहरा होने से हाईवे थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड पर राजस्थान रोडवेज की बस और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार आमने-सामने से भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 10 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार सवार एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए। यात्रियों की भी जान बाल-बाल बची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिला छिंदवाड़ा के थाना चौरई के गांव खिरखिरी व थाना चांद क्षेत्र के बांसखेडा के करीब 11 श्रद्धालु कार से मथुरा-वृंदावन घूमने आ रहे थे। चंदनवन स्कूल के पास सोमवार सुबह मथुरा की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने सामने से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार थाना चांद क्षेत्र के बांसखेडा निवासी पातिराम, फूलो उर्फ फुलो, सुंदरलाल, कृष्णा, रामकुमार, सरला और नंदू घायल हो गए। राहगीरों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पातिराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया। साथ ही क्षतिग्रस्त बस और कार को पुलिस थाने ले गई। सीओ श्वेता ने बताया कि थाना चौरई के गांव खिरखिरी निवासी श्रीकृष्ण वर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed