Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Burn ward at the district hospital to remain open for two more days

Mathura News: जिला अस्पताल में दो दिन और खुला रहेगा बर्न वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Burn ward at the district hospital to remain open for two more days
मथुरा। दीपावली पर पटाखों से झुलसने की घटनाओं को देखते हुए जिला चिकित्सालय में खोला गया बर्न वार्ड अभी दो दिन और खुला रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की है। यहां झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान पटाखे चलाते समय हाथ, पैर और चेहरे पर जलने की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार मामूली दिखने वाली चोट भी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में समय पर उपचार मिलने से मरीज की स्थिति बिगड़ने से बचाई जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है, ताकि झुलसने वाले मरीजों को उपचार के लिए भटकना न पड़े और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

वार्ड में 10 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकीय संसाधनों और मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि बर्न वार्ड में 24 घंटे चिकित्सकों के साथ मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। यह वार्ड अभी गोवर्धन पूजा और यम द्वितीया पर्व के चलते दो दिन और मरीजों के उपचार के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed