{"_id":"694ef06b7c05f5708a090664","slug":"bumrah-swingers-register-their-second-consecutive-win-mathura-news-c-369-1-mt11002-140310-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बुमराह स्विंगर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बुमराह स्विंगर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
विज्ञापन
मथुरा। सीपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे यश चौधरी मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट लीग का तीसरा मैच शुक्रवार को हुआ। बुमराह स्विंगर्स ने सहवाग ब्लास्टर को 2 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबला सीपी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
बुमराह स्विंगर्स के कप्तान देव उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहवाग ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए। हनी उपाध्याय ने 36 रन की पारी खेली जबकि अन्य बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके। बुमराह स्विंगर्स की ओर से यश दीक्षित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुमराह स्विंगर्स की टीम ने 29 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। सम्यक सिकरवार और कप्तान देव उपाध्याय ने सर्वाधिक 30-30 रन बनाए। सहवाग ब्लास्टर की ओर से रुद्रांश चौधरी ने 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच यश दीक्षित को दिया गया। अंपायरिंग शिव प्रताप और अतुल तिवारी ने की। इस दौरान रामकुमार चौधरी, हेमंत उपाध्याय, मनोज बघेल, आकाश सोलंकी, नीरज कुमार, अनिल कुमार आचार्य, दीप सोलंकी, कैलाश सोलंकी, समीर खान और जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।