फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bullion traders accounts seized due to fraudulent money

साइबर ठगों का नया तरीका: ठगी की रकम से खरीदे गहने, सराफा कारोबारियों के खाते हुए सीज; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jan 2026 10:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 03 Jan 2026 10:16 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में साइबर ठगों का गजब कारनामा सामने आया है। साइबर ठगों ने ठगी की रकम से सराफा कारोबारियों से गहने खरीदे। इसके बाद भुगतान ऑनलाइन किया। खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर होते ही खाता सीज हो गया। कारोबारियों ने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bullion traders accounts seized due to fraudulent money
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

साइबर अपराधियों ने ठगी का ट्रेंड ही बदल दिया। साइबर अपराधी खातों से पैसे निकालने की बजाए अब ऑनलाइन माध्यम से खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। इसी तरह साइबर ठगों ने होलीगेट क्षेत्र के पांच कारोबारियों से 5.47 लाख रुपये के गहने लेकर उनके खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर कर दी। गाजियाबाद व दिल्ली पुलिस की शिकायत के बाद बैंक प्रबंधन ने सभी कारोबारियों के बैंक खाते सीज कर दिए। जानकारी होने के बाद कारोबारियों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पंकज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, अनुज गोयल, मुरारीलाल अग्रवाल और बृजेश अग्रवाल की होलीगेट क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकानें हैं। पंकज अग्रवाल ने बताया कि 28 दिसंबर को उनके पास हरियाणा के फरीदाबाद के जवाहर नगर निवासी जनार्दन गुप्ता आभूषण खरीदने के लिए आए थे। उन्होंने 1.47 लाख रुपये के दो सोने के सिक्के खरीदे। इसी तरह से जनार्दन गुप्ता ने 29 दिसंबर को योगेंद्र, अनुज, मुरारीलाल और बृजेश के यहां से करीब चार लाख रुपये के गहने खरीदे और सभी को ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी। 
विज्ञापन


इसके अगले दिन कारोबारियों को संबंधित बैंकों से फोन आया कि आपका खाता सीज हो गया है। कारोबारियों ने बैंक में जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, इसलिए गाजियाबाद व दिल्ली की सूचना पर बैंक खाता सीज किया गया है। पीड़ित कारोबारियों ने एसएसपी श्लोक कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों की आपस में बातचीत से खुला ठगी का राज
कारोबारियों ने बताया कि 30 दिसंबर के बाद एक-एक करके सभी कारोबारियों के पास बैंकों से फोन आने लगे। बैंक मैनेजर ने जानकारी दी कि उनके खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। यह बात सुनने के बाद कारोबारी चौंक गए। फिर आपस में बातचीत करने के बाद एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सभी कारोबारियों से जनार्दन गुप्ता नाम के युवक ने ही गहने खरीदे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed