फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bullies beat up mechanics at Saunkh base, four injured

Mathura News: सौंख अड्डे पर दबंगों ने मैकेनिकों को पीटा, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up mechanics at Saunkh base, four injured
मथुरा। सौंख अड्डे पर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में जमकर लाठी, डंडे चले। इसमें एक पक्ष के चार लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की है। मनोहरपुर के मोहम्मद जैद ने बताया कि सौंख अड्डे पर उनकी और भाइयों की मैकेनिक की दुकान है। यहां के रहने वाले कुछ युवक दुकानदारों से चौथ वसूली करते हैं। इन्कार करने पर धमकाते हैं और एससीएसटी में फंसाने की धमकी देते हैं। शुक्रवार को चार युवकों ने जैद और उसके भाइयों को लाठी, डंडों से बुरी तरह पीटा। बीच बचाव करने पर पथराव कर दिया। हमले में जैद के तीन भाइयों को चोटें आईं। पुलिस ने दो को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया, लेकिन हमलावर भाग निकले। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष के सैंकी ने भी हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed