{"_id":"697e6bf44af8135e650ed324","slug":"bulldozers-will-roar-in-sanjay-nagar-and-shastri-nagar-encroachments-to-be-demolished-mathura-news-c-369-1-mt11018-141913-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संजय नगर, शास्त्री नगर में गरजेगा बुलडोजर, ध्वस्त होंगे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संजय नगर, शास्त्री नगर में गरजेगा बुलडोजर, ध्वस्त होंगे अतिक्रमण
विज्ञापन
मथुरा। संजय नगर और शास्त्री नगर सहित कई इलाकों में रविवार से सिंचाई कार्रवाई करेगा। पहले चरण में इन इलाकों में बने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बुल़डोजर चलेगा। इसमें 261 मकान व प्रतिष्ठानो को ढहाने का काम किया जाएगा। इसे लेकर इन इलाकों के लोगों में बेचैनी का आलम है। सिंचाई विभाग ने मैपिंग सर्वे और कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।
कृष्णा नगर के संजय नगर, शास्त्री नगर, राधा नगर क्षेत्र में ड्रेनेज भूमि पर कब्जा कर लगभग 800 मकान बना लिए हैं। विभाग ने 19-22 जनवरी तक नोटिस चस्पा करने और घरों पर लाल निशान लगाने की कार्यवाही की थी। इसके बाद एसआईआर प्रक्रिया का काम पूरा करने में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर लगा दिया गया। अब रविवार से विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
इसके लिए पुलिस बल भी मांग लिया गया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया कि पहले चरण में चिह्नित व्यवसायिक निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 261 मकान और प्रतिष्ठान चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य अनाधिकृत निर्माणों को हटाने की कार्रवाई दूसरे चरण में की जाएगी।