{"_id":"65da43ab11aca3e74300824d","slug":"bulldozer-will-run-on-illegal-colonies-in-barsana-and-chhata-mathura-news-c-369-1-sagr1009-109192-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाना और छाता में अवैध काॅलोनियों पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाना और छाता में अवैध काॅलोनियों पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना और छाता में बढ़ रहे पर्यटन अवसरों और आवासीय संभावनाओं के कारण इन क्षेत्रों में अवैध काॅलोनियां बहुतायत में विकसित हो रही हैं। अब ऐसी अवैध काॅलोनियों पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चलने जा रहा है। सिर्फ अवैध ही नहीं, बल्कि ये काॅलोनियां प्रस्तावित टाउनशिप की राह में भी रोड़ा बनी हैं। 27 फरवरी से अभियान चलेगा।
दरअसल, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बरसाना, छाता और फरह में टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। फरह में विकसित की जाने वाले टाउनशिप 100 हेक्टेयर में, बरसाना में विकसित की जाने वाली टाउनशिप 157 हेक्टेयर में और छाता में विकसित की जाने वाली टाउनशिप 45 हेक्टेयर में विकसित की जाएगी। इसके लिए किसानों से जमीन खरीद रही है। यह जमीन खरीद सर्किल रेट से चार गुना रेटों पर हो रही है, लेकिन फरह के अलावा बरसाना और छाता में किसानों से कोई बात नहीं बन पा रही है।
इसके पीछे कारण यह निकलकर आया कि बरसाना और छाता में दर्जनों काॅलोनियां विकसित हो रही हैं। बिना भू उपयोग परिवर्तन कराए या फिर बिना विप्रा से नक्शा स्वीकृत कराए ऐसी काॅलोनियां विकसित हो रही हैं। जिसकी वजह से विकास प्राधिकरण को अभी तक बरसाना और छाता में जमीन का बंदोबस्त करने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। अब इस समस्या से निपटने के लिए एमडीवीए 27 फरवरी से बरसाना और छाता में बन रहीं अवैध काॅलोनियों को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
कमिश्नर ने दिए हैं निर्देश
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 21 फरवरी को हुई बोर्ड बैठक में कमिश्नर रितु माहेश्वरी के समक्ष जब बरसाना में किसानों से जमीन न मिल पाने की बात बताई गई थी, तभी कमिश्नर ने अवैध काॅलोनियों के ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। कमिश्नर के सख्त रुख को देखते हुए विकास प्राधिकरण सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने छाता और बरसाना क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार करा ली है।
वर्जन-
27 फरवरी से सभी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बरसाना और छाता में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें बगैर नक्शा की स्वीकृति के बने भवनों को भी ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- अरविंद कुमार द्विवेदी, सचिव, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण