फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bulldozer runs on illegal encroachment

Mathura News: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal encroachment
मथुरा। अवैध अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर। - फोटो : mathura
वृंदावन। जिला प्रशासन, नगर निगम, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग के दो प्रमुख स्थलों पर कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने परिक्रमा मार्ग में अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो विभागीय टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके अंतर्गत जुर्माना भी लगाया जाएगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकर्ता की होगी।
विज्ञापन

प्रशासन की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भी सराहा है और उम्मीद जताई है कि इस पहल से परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार,, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी व संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed