{"_id":"5e0f84188ebc3e87e021ac1b","slug":"bulian-bussinesman-stollen-in-flates-of-retired-mathura-news-agr42308046","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड महाप्रबंधक के फ्लैट्स का ताला तोड़ डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड महाप्रबंधक के फ्लैट्स का ताला तोड़ डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे की पॉश कालोनी राधावैली के दिव्या-बी टॉवर की 11वीं मंजिल पर दिनदहाड़े फ्लैट का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। बिरला टैक्सटाइल्स के रिटायर्ड महाप्रबंधक बिजली का बिल जमा करने के लिए गए थे। लौटकर देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
राधावैली के दिव्या-बी टॉवर में 11वीं मंजिल के 1101 फ्लैट में बिरला टैक्सटाइल्स से रिटायर्ड महाप्रबंधक अजित शर्मा पत्नी के संग रहते हैं। शुक्रवार की सुबह पत्नी स्कूल पढ़ाने चली गईं। अजित बिजली का बिल जमा करने के लिए फ्लैट का ताला लगाकर चल गए। सुबह 11:30 बजे गए महाप्रबंधक दोपहर 12:05 बजे लौटे तो ताला टूटा देखकर दंग रह गए। अंदर देखा तो चारों कमरे का सामान बिखरा हुआ था।
पत्नी के कमरे में गए तो अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। अजित की मानें तो 35 हजार की नकदी और एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 35 मिनट में चोरी की वारदात किसी जानकार ने अंजाम दी है।
विज्ञापन
लगातार चोरी की वारदात से पुलिस को चुनौती
मथुरा। पॉश कालोनी राधावैली में दूसरी चोरी की वारदात से हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। इन वारदातों का अंजाम देने वाला भी कोई कॉलोनी का जानकार है, जो कि लगातार वारदात करके पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इन चोरी की वारदातों का खुलासा कब तक करती है।