{"_id":"67fabb50982fe1933403252d","slug":"bsf-jawans-bag-stolen-from-bikaner-express-mathura-news-c-369-1-mt11008-127889-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बीएसएफ जवान का बीकानेर एक्सप्रेस से बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बीएसएफ जवान का बीकानेर एक्सप्रेस से बैग चोरी
विज्ञापन
मथुरा। छुट्टी लेकर घर आ रहे बीएसएफ के जवान का सामान बीकानेर एक्सप्रेस से चोरी हो गया। चोरी की घटना तब हुई जब जवान पानी लेने के लिए सिरसा रेलवे स्टेशन पर उतरा। यात्री वापस लौटा तो उसका आई कार्ड, मोबाइल फोन व बैग गायब था। यात्री ने जीआरपी थाने में सामान चोरी होने की तहरीर दी है।
मथुरा औरंगाबाद निवासी हरीश दत्त बीएसएफ में हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में बीकानेर में है। छुट्टी लेकर बीकानेर एक्सप्रेस से वह शुक्रवार को अपने घर आ रहे थे। ट्रेन के एस-3 कोच की सीट संख्या 32 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन जब हरियाणा के सिरसा स्टेशन पर पहुंची तो वह पानी लेने नीचे उतरे। वापस आए तो उनका बैग सीट पर नहीं था। ट्रेन जब मथुरा पहुंची तो हरीश दत्त जीआरपी थाने पर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बैग में आई कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज और कपड़े आदि रखे थे। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि यात्री के सामान चोरी होने की तहरीर मिली है आगे कार्रवाई की जा रही है।