{"_id":"69e467f67b34da5c13077cdd","slug":"bsf-jawan-wife-death-mystery-blood-soaked-body-found-with-licensed-revolver-murder-case-filed-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSF जवान पर टूटा दुखों का पहाड़: दो दिन की छुट्टी लेकर आया था, कमरे में खून से सनी मिली पत्नी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF जवान पर टूटा दुखों का पहाड़: दो दिन की छुट्टी लेकर आया था, कमरे में खून से सनी मिली पत्नी की लाश
Sun, 19 Apr 2026 10:58 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:58 AM IST
सार
मथुरा की ओम नगर कॉलोनी में बीएसएफ कर्मी की पत्नी खून से लथपथ हालत में मृत मिली, पास में लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे स्थित ओम नगर कॉलोनी में बीएसएफ कर्मचारी की पत्नी पूजा की गोली लगने से हुई मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना हाईवे में बीएसएफ कर्मी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की है। ओमनगर कॉलोनी के रहने वाले वीपी सिंह अपनी पत्नी पूजा (30) और दो बेटों के साथ रहते हैं। शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। वीपी सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। वह शुक्रवार की सुबह छुट्टी लेकर घर लौटे थे। दोपहर को दोनों बच्चों को स्कूल से लेने चले गए। दोनों बच्चों को लेकर घर लौटे तो पत्नी पूजा खून से लथपथ हालत में मिली। पति ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने उनके घर से जाने के बाद उनकी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पति ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद सीओ अनिल कपरवान व इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। मृतका सादाबाद के गांव महावतपुर की रहने वाली थीं। उनके भाई राघवेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पति पूजा को प्रताड़ित करता था। आरोप है कि पति ने ही गोली मारकर पत्नी की हत्या की है।
घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए पुलिस को सूचना दी है। हालांकि पुलिस प्राथमिक जांच के बाद घटना को आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।