फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSA removed illegal construction from College Road and Krishnanagar.

Mathura News: बीएसए काॅलेज रोड और कृष्णानगर से अवैध निर्माण हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
BSA removed illegal construction from College Road and Krishnanagar.

विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन ने बीएसए काॅलेज रोड स्थित केशव वाटिका के पास निजी कॉम्पलेक्स के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया है। इसी तरह की कार्रवाई कृष्णानगर में भी की गई, जहां अवैध कब्जे के लिए बनाई गई दीवार को ध्वस्त कराया गया।


बीएसए काॅलेज रोड पर केशव वाटिका के निकास के पास निजी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के स्वामी द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर सीढ़ियां बनाकर सार्वजनिक मार्ग को संकरा कर लिया था। इस अतिक्रमण की प्रोफेसर कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन से शिकायत की थी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। निर्मित अवैध सीढ़ियों को जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया गया। इसके बाद टीम कृष्णा नगर पहुंची, जहां मयंक गैस सर्विस के सामने नगर निगम की कीमती भूमि पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा नगर निगम के बोर्ड को हटाकर दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा था। जिसे जेसीबी के माध्यम से तुड़वाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed