Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSA Conducts Surprise Inspection, Stops Headmaster’s Salary for Negligence

Mathura: स्कूल बोर्ड पर लिखे नहीं मिले यू-डायस कोड, टोल फ्री नंबर...बीएसए ने रोका वेतन

Tue, 28 Oct 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 10:14 AM IST
सार

बीएसए ने तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही पर प्रधानाध्यापक पर गाज गिरी। इन स्कूलों में योगा मेट, स्पोर्ट किट का भी उपयोग नहीं किया।

विज्ञापन
BSA Conducts Surprise Inspection, Stops Headmaster’s Salary for Negligence
सरकारी स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सोमवार को तीन विद्यालयों और बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है। साथ ही अन्य कर्मियों को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


बीएसए रतन कीर्ति ने सबसे पहले धौली प्याऊ उच्च प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्हें स्पोर्ट्स किट, योगा मेट और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी सामग्री विद्यालयों में उपलब्ध मिलीं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा था। विद्यार्थियों की संख्या भी कम मिली।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय बरारी में निरीक्षण किया। यहां स्कूलों में बोर्ड पर टोल फ्री नंबर और यू-डायस कोड लिखे नहीं मिले। इस पर चेतावनी जारी की गई है। बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed