फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brutality behave from 12-year-old girl ay relegious place in Mathura

UP: मथुरा में हैवानियत..बालिका को उठा ले गए तीन नकाबपोश युवक, फिर किया घिनाैना काम; ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 02 Nov 2025 11:21 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Nov 2025 11:21 AM IST
सार

कुएं पर कपड़े धो रही 12 साल की बालिका को नकाबपोश युवक धर्मस्थल में उठा ले गए। वहां उसके साथ घिनाैना काम किया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए।
 

विज्ञापन
Brutality behave from  12-year-old girl ay relegious place in Mathura
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मगोर्रा के एक गांव में शनिवार की शाम को बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने 12 साल की बालिका को उठाकर ले जाने के बाद हैवानियत की। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद भाग निकले। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर एसपी क्राइम व एसपीआरए ने पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे गांव के अनुसूचित जाति के एक मजदूर की दो बेटियां कुएं पर कपड़े धो रही थीं। गांव के बाहर होने के कारण वहां आवाजाही कम थी। शाम को बड़ी बहन कपड़े लेकर घर चली आई। छोटी बहन को कुएं पर कपड़े धोते हुए छोड़ गई। बालिका के परिजन ने बताया कि तभी वहां तीन बाइक सवार युवक आए। वह मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। उन्होंने बालिका से पीने का पानी मांगा। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे जबरन पास के एक धर्मस्थल में ले गए, यहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हैवानियत की गई। शाम को साइकिल पर मजदूरों को लौटता देखकर बाइक सवार भाग निकले। राहगीरों को देखकर बालिका बाहर निकली और उसने घटना की जानकारी परिजन को दी। इस पर परिजन उसे लेकर थाना मगोर्रा पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा और सीओ अनिल कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्राम प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित करने की मांग की। इस पर एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने टीमों का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed