{"_id":"64627842a98845b7ca0dbbb6","slug":"brothers-bier-wakes-up-before-sisters-doli-is-decorated-mathura-news-c-29-1-mtr1002-74473-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बहन की डोली सजने से पहले उठी भाई की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बहन की डोली सजने से पहले उठी भाई की अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/मांट। मांट थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में सोमवार सुबह गोशाल की छत पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक 35 वर्षीय ओम सिंह उर्फ सिल्ली के हाथ पर चोट के निशान हैं।
मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे। इसकी जानकारी मिलते ही ओम सिंह के घर में मातम का माहौल हो गया। कुछ दिन बाद ही उसकी बहन की शादी होने वाली है और पीली चिट्ठी वितरित की जानी थी, लेकिन डोली सजने से पहले ही भाई की अर्थी उठी तो आस पड़ोस के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओम सिंह जिस गोशाला में रहता था वहां किसी का कब्जा नहीं होने दे रहा था। ऐसे में वह कई लोगों को निशाने पर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ओम सिंह उर्फ सिल्ली पुत्र यादराम पिछले कई वर्षों से बेलवन स्थित नागा बाबा की गोशाला में रहता था। रविवार रात वह गोशाला में बने कमरे की छत पर सोने के लिए गया और सुबह चारपाई से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के हाथ पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
गोशाला संचालक गौलतगिरी बाबा ने परिजनों को जानकारी दी तो ओमसिंह का भाई संजय, बहन ममता और गुड़िया समेत अन्य परिजन रोते बिलखते गोशाला पहुंचे और हत्या की आशंका जाहिर की तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन ममता तथा गुड़िया की शादी की पीली चिट्ठी जानी थी। छह जून को दोनों की टैटीगांव के पास नगरिया में शादी होनी थी। शादी से पहले ही घर बड़े बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।