फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   brother of ex-pradhan have murdered in mathura

पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या

Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
brother of ex-pradhan have murdered in mathura
Murder
थाना क्षेत्र के गांव देह में रविवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के मूल में पुरानी रंजिश बताई गई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना मांट से करीब 10 किलोमीटर दूर जिला अलीगढ़ की सीमा पर बसे गांव देह में रविवार रात छत्रपाल अपनी पांच वर्षीय बेटी संध्या के साथ घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। 
विज्ञापन


रविवार की रात करीब दस बजे हमलावरों पहुंचे और छत्रपाल को गोली मार दी। बताया गया कि गंभीर घायल छत्रपाल शोर मचाते हुए हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन थोड़ी दूर जाकर जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर की आवाज और शोरशराबा सुनकर लोग घरों से बाहर निकलकर आए तो छत्रपाल की हालत देख कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी करने के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा दिया। 


मामले में मृतक के भाई पूर्व प्रधान सत्यवीर ने सतीश निवासी गांव दमकोला थाना खैर अलीगढ़, पवन प्रकाश उर्फ  कालू, अवधेश और राधेश्याम निवासी गांव देह के खिलाफ  थाना मांट में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर में रंजिश का मामला नहीं दिया गया है, पर चर्चा है कि दोनों पक्ष आपस में रंजिश मानते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed