{"_id":"69259f0d1509d0adce0dddd5","slug":"brother-in-law-killed-woman-by-hitting-her-with-brick-in-mathura-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जेठ ने ईंट से प्रहार कर महिला को उतारा माैत के घाट...इसलिए ली बेरहमी से जान, कांप गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जेठ ने ईंट से प्रहार कर महिला को उतारा माैत के घाट...इसलिए ली बेरहमी से जान, कांप गए परिजन
Tue, 25 Nov 2025 05:50 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 25 Nov 2025 05:50 PM IST
सार
मथुरा के शेरगढ़ के गांव स्यारह में मामूली विवाद को लेकर जेठ ने ईंट से सिर कूचकर महिला की हत्या कर दी। महिला की चीखपुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के शेरगढ़ के गांव स्यारह में जेठ ने बहू के सिर में ईंट से कई वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। खून से लथपथ महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन निर्दयी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। करीब ढाई साल पहले भाई की सड़क हादसे में मौत के बाद दुर्घटना बीमा की रकम को लेकर मंगलवार सुबह बहू से विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पांच साल पहले गोवर्धन निवासी दो सगी बहनों की शादी शेरगढ़ के गांव स्यारह निवासी दो भाई राजू और सुखवीर के साथ हुई थी। वर्ष 2023 में आरती के पति सुखवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना बीमा का मुकदमा भी चल रहा है। सुखवीर की मौत के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई। कुछ दिन पूर्व घरेलू झगड़े से नाराज होकर आरती कहीं चली गई थी।
सोमवार शाम को वह वापस घर लौटी थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जेठ राजू महिला के घर पहुंचा। महिला के दोनों बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद होने लगा तो मौका देखकर राजू ने ईंट उठा ली। आरोप है कि राजू ने ईंट से कई वार महिला के सिर में किए। वह खून से लथपथ होकर दर्द से कराहती रही, बेटा पंकज और सुमित ने शोर मचाया तो परिवार वाले आ गए। वह घायल को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर जेठ राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
बीमा की रकम लेना चाहता था जेठ
ग्रामीणों के मुताबिक, सुखवीर की सड़क हादसे में मृत्यु होने के बाद दुर्घटना बीमा की रकम को लेकर जेठ और बहू में विवाद होता था। राजू बीमा की सारी रकम खुद लेना चाहता था, लेकिन आरती इसका विरोध करती थी। पैसों को लेकर दोनों में धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि राजू ने महिला को मौत के घाट उतार दिया।