फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brij experienced such joy that it cannot be described in words.

Mathura News: ऐसौ बृज आनंद भयो, जो मुख सौ कहौ न जाये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Brij experienced such joy that it cannot be described in words.
बलदेव में श्री दाऊजी मंदिर में महिलाएं नृत्य करतीं हुईं । 
बलदेव। श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 5 मार्च को है। हुरियारिनों और हुरियारों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हुरियारिनें इस दिन सुंदर लहंगों और आभूषणों में सज कर हरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाएंगी। परंपरा से जुड़े सेवायतों ने आयोजन को लेकर गाया कि ऐसौ बृज आनंद भयो, जो मुख सौ कहौ न जायै.... ।
विज्ञापन

दाऊजी में परंपरा के अनुसार, होली के रसिया, लोग गीतों पर महिलाएं सामूहिक रूप से नृत्य करती हैं। महारास की तरह राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर कृष्ण-बलराम के रूप में बालिकाएं नाचतीं है। इस दौरान महिलाएं उनको घेरकर उनके साथ नृत्य करती हैं।
विज्ञापन

हुरियारिन मिथलेश पांडेय, कमलेश पांडेय, उमा पांडेय, रमा पांडेय, मालती पांडेय, निशा पांडेय, राखी पांडेय, राजरानी, पूर्णिमा पांडेय और गीता देवी ने बताया हुरंगा की तैयारी की जा रही है। रोजाना नृत्य महारास में हुरंगा का अभ्यास किया जा रहा है। उधर, हुरियारे मदन लाल पांडेय, सुखदेव पांडेय, भगवत पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, सोनू बौहरे, बलदेव पांडेय, गंगा पांडेय और वैणीमाधव शास्त्री ने बताया कि समाज गायन के दौरान तैयारी की जा रही है। हुरियारों में हुरंगा का जोश और उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed