फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bright sunshine...

Mathura News: खिलखिलाई धूप...अगले 3 दिन घने कोहरे की दस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine...
मथुरा। कड़ाके की सर्दी की अकड़ को दो दिन से खिली धूप ने कम कर दी है, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 26 से 28 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप खिलने से सर्दी का सितम कुछ कम महसूस हुआ। लोगों ने छुट्टी के दिन धूप का आनंद लिया। लेकिन शाम होते ही सर्द हवाएं चलने लगीं। रात का तापमान भी गिरकर 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से कम है। शाम होते ही सर्द हवाएं चलने के कारण लोग सड़कों पर अलाव तापते नजर आए। वहीं घरों में लोगों ने रूम हीटर का सहारा लिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, शनिवार से फिर से घना कोहरा छा सकता है, जोकि अगले तीन दिन तक छाया रह सकता है। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने के आसार जताए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed