फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bricks and stones thrown between 2 sides several injuring

Mathura News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, कई घायल, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones thrown between 2 sides several injuring
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरीर कोतवाली में तैनात एसआई अमित कुमार टीम के साथ 8 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे गश्त पर थे। तभी देखा कि परसोतीगढ़ी के पास एक पक्ष के प्रेमपाल, नरेंद्र, संजय, सीमा, रीनू, खेमू निवासीगण नगला फौदा और दूसरे पक्ष के संजू, रंजीत, लक्ष्मी, कान्हा निवासीगण नगला मौजी आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन

दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे थे। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ओर से ईंट पत्थर फिंकते रहे। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed