फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brick, stone and sticks were used to take possession of the land, two injured

जमीन पर कब्जे को लेकर ईंट, पत्थर और लाठियां चलीं, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Brick, stone and sticks were used to take possession of the land, two injured
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी वृंदावन में जमीनों के भाव आसमान छूने लगे हैं। जमीनों के बढ़े भाव के साथ ही इन पर कब्जों के लेकर आपसी झगड़े भी बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को वृंदावन के रमणेरती क्षेत्र में एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। हालात ऐसे हो गए कि झगड़े में ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं। इस दौरान महिला सहित दो लोग घायल हो गए। देर शाम पांच नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मनीपाड़ा निवासी आशीष गौतम बृहस्पतिवार को रमणरेती फोगला आश्रम के पीछे अपनी जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे लगभग आठ से दस पुरुष और महिलाएं हाथों में लाठी डंडे लेकर वहां आए और काम को रोकने के लिए कहा। जब मजदूरों ने काम नहीं रोका तो उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

झगड़ा कुछ देर में मारपीट में बदल गया। ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं। घटना में वहां काम कर रहे झांसी निवासी राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी प्रीति लाठी और पत्थर के हमले में घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष गौतम की तहरीर पर पुलिस ने कमल सिंह, दीपक, हिमांशु, पुत्रगण कमल सिंह, कमल सिंह की पत्नी सुनीता और बेटी भारती एवं एक अज्ञात के खिलाफ दस लाख की चौथ वसूली के साथ ही मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने कहा कि जमीन के कब्जे को लेकर झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed