{"_id":"6461330f02c99c6c0703caf4","slug":"brajvatika-and-rail-kunj-are-tempting-passengers-at-the-junction-mathura-news-c-29-1-mtr1007-74026-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जंक्शन पर यात्रियों को लुभा रहे ब्रजवाटिका व रेल कुंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जंक्शन पर यात्रियों को लुभा रहे ब्रजवाटिका व रेल कुंज
Mon, 15 May 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 15 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेल यात्रियों को लुभाने के लिए रेलवे ने जंक्शन पर दो पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों के नाम ब्रज वाटिका और रेल कुंज रखा गया है। इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए पार्क के बीच में तीन फाउंटेन बनाए गए हैं। रात में लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। पार्क में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रेलवे कर्मचारी को जीएम ने ढाई हजार का इनाम तक दिया है।
दरअसल मथुरा जंक्शन को मॉडल जंक्शन बनाने के लिए रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों में से एक मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को लुभाने के लिए दो पार्काें को तैयार करना है। विभाग द्वारा यात्रियों के लिए इन पार्कों में तीन फव्वारे, 12 कुर्सियां तथा हरी घास लगाई गई है। इसी प्रकार से जंक्शन से बाहर निकलते समय भी हाल ही में रेलवे द्वारा एक और पार्क बनाया गया है। जिसमें हरी घास फूल आदि लगाए गए हैं। इस पार्क को रेल कुंज का नाम दिया गया है। पिछली दफा जंक्शन का निरीक्षण करने के दौरान पार्क देखकर खुश हुए जीएम द्वारा रेलवे स्टेशन पर पार्क विकसित करने की जिम्मेदारी निभाने वाले रेलवे कर्मचारी गजेंद्र चूड़ामणि को ढाई हजार का इनाम भी दिया गया था।
बंदरों का रहता है उत्पात
पार्क तो विकसित हो गए लेकिन इन पार्कों में बाहर के रेल यात्री जाने से डरते हैं। इसका कारण जंक्शन पर बंदरों उत्पात है। जिसके कारण इन पार्कों के आसपास बंदरों की अधिक संख्या मौजूद रहती है। कई दफा बंदरों द्वारा रेल यात्रियों को काट भी लिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे पार्कों को करेगी और विकसित
रेलवे पार्कों को अभी और विकसित करेगी। दो स्थानों पर पार्क विकसित किए गए हैं। इससे एक तो जगह का सदुपयोग हो रहा है साथ ही आने वाले रेल यात्रियों को बैठने के लिए सुंदर स्थान भी मिल रहा है।