फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brajvasis took a dip in the confluence of music, instruments and dance along with the artists

Mathura News: संगीत, वादन और नृत्य की त्रिवेणी में कलाकारों संग ब्रजवासियों ने लगाई डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Brajvasis took a dip in the confluence of music, instruments and dance along with the artists
मथुरा। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते गौरव मिश्रा और सौरभ मिश्रा।  - फोटो : mathura
वृंदावन। रसिक नृपति संगीत पुरोधा स्वामी हरिदास जी महाराज की जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर कान्हा की नगरी में एक अद्भुत सांस्कृतिक आयोजन हुआ, जिसमें नृत्य, गायन और वादन की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति द्वारा आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के पहले दिन देश के प्रमुख संगीतज्ञों और कला प्रेमियों ने अपनी रसमयी साधना से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्रज के मूर्धन्य संत कािर्ष्ण गुरुशरणानंद महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, वन महाराज शिक्षण समिति के सचिव डॉ. नामदेव शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने स्वामी हरिदास जी महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गुरु शरणानंद महाराज ने कहा कि स्वामी हरिदासजी का संगीत भक्ति और रसप्रधान है, जिसे समझने के लिए श्रोता का रससिक्त होना जरूरी है। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने स्वामी जी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा, स्वामी जी की साधना ने ब्रज को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज की अमूल्य निधि दी है और आज विश्वभर में वृंदावन की पहचान संतों की भक्ति से बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सचिव गोपी गोस्वामी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह समारोह पिछले डेढ़ सौ वर्षों से स्वामी हरिदासजी के वंशजों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के सांस्कृतिक सत्र की शुरुआत प्रसिद्ध बनारस घराने के कथक नृत्यकार गौरव मिश्रा और सौरभ मिश्रा द्वारा श्री कृष्ण वंदना से हुई। कार्यक्रम का समापन शिव तांडव से हुआ।

ध्रुपद धमार गायिका भव्या सारस्वत का अद्भुत प्रदर्शन
इस शानदार सांस्कृतिक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ध्रुपद धमार गायिका भव्या सारस्वत ने पारंपरिक रागों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनके गायन ने श्रोताओं को सुरों की अनमोल सरिता में गोते लगाने पर मजबूर कर दिया।


समारोह में प्रमुख उपस्थित लोग
इस भव्य आयोजन में अभय वशिष्ठ, वन महाराज कॉलेज के निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा, आईओपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी के सारस्वत, हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी शर्मा, विवेक आचार्य, अतुल श्री वास्तव, संजय गोस्वामी, कुणाल शर्मा, विनीत शर्मा, रवि शर्मा, विश्वनाथ गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, मदनगोपाल गोस्वामी, निखिल भारद्वाज और अनुपम आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनूप शर्मा ने किया और संचालन शिखा द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed