फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brajraj Utsav: Stalls of government departments will be set up a day before.

ब्रजरज उत्सव: एक दिन पहले सजेंगी सरकारी विभागों की स्टॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Brajraj Utsav: Stalls of government departments will be set up a day before.
मथुरा। ब्रजरज उत्सव की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने रेलवे मैदान में प्रकाश व्यवस्था, मंच सजावट और दर्शकों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ब्रज की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को भव्यता मिल सके। सीईओ ने बताया कि आयोजन से एक दिन पहले सरकारी विभागों की स्टॉल सजाई जाएंगी। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सूचना केंद्रों की व्यवस्था भी की जाएगी। यह उत्सव 26 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चलेगा। इस उत्सव में देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


उत्सव में न ब्रज की रज, न सावन की मधुर मल्हार
इधर, पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने उत्सव से पहले ब्रज संस्कृति और कलाकारों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज रज उत्सव में न ब्रज की रज, न सावन की मधुर मल्हार, न चौबों की सुरीली तान और न चिकाड़े पर ढोला है। उत्सव में ब्रज और ब्रज संस्कृति से अपरिचित बॉलीवुड के कलाकार भाग लेंगे। यह सभी कलाकार ब्रजभूमि के पारंपरिक संगीत, लोक संगीत से अपरिचित हैं। ब्रज आदिकाल से कलाकारों की भूमि रहा है, जिन्होंने न केवल ब्रज में, बल्कि देश-विदेश में भी गायन, चरकुला नृत्य, हल नृत्य आदि के द्वारा ब्रज-रज से सुशोभित किया है। इसके बाद भी ब्रजरज उत्सव में न ब्रज संस्कृति है और न कलाकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed