{"_id":"58dfc1a54f1c1b1b4063e362","slug":"brajgopal-sharma-became-president-of-mathura-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. ब्रजगोपाल शर्मा अध्यक्ष, त्रिलोक चंद सचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. ब्रजगोपाल शर्मा अध्यक्ष, त्रिलोक चंद सचिव निर्वाचित
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डा. ब्रजगोपाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के कड़े मुकाबले में डा. ब्रजगोपाल शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजयपाल सिंह तोमर को 17 वोटों से हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। साल 2011 में भी डा. ब्रजगोपाल विजयपाल सिंह तोमर को मात देकर पहली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा उपाध्यक्ष अनिल कुमार गोस्वामी, सचिव त्रिलोक चंद शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज कुमार शर्मा, ऑडिटर अलका शर्मा, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह और संयुक्त सचिव पुस्तकालय अमित कुमार पचौरी ने बड़े अंतरों से जीत दर्ज की। शुक्रवार देर रात करीब पौने दो बजे बार एसोसिएशन के आए परिणामों ने विजयी उम्मीदवारों के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। शनिवार को विजयी उम्मीदवारों ने कचहरी में सभी के चैंबरों पर पहुंचकर आभार जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/निर्वाचन अधिकारी इंद्रकुमार वशिष्ठ ने सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।
वकीलों के हित-सम्मान की होगी रक्षा: डा. ब्रजगोपाल
मथुरा (ब्यूरो)। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. ब्रजगोपाल शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वकीलों के हितों और सम्मान की रक्षा की जाएगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साल 1999 में बार एसोसिएशन के सचिव और साल 2011 में पहली बार अध्यक्ष चुने गए डा. ब्रजगोपाल शर्मा ने अपनी प्राथमिकता गिनाईं।
बार-बेंच के मध्य मतभेद दूर कराएंगे: त्रिलोक चंद
मथुरा (ब्यूरो)। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव त्रिलोक चंद शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अधिवक्ताओं और बार के हितों में ऐतिहासिक व रचनात्मक कार्य किए जाएंगे। बार और बेंच के मध्य मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पहली बार एसोसिएशन में सचिव निर्वाचित हुए त्रिलोक चंद ने 781 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
जीते निकटतम प्रतिद्वंद्वी
अध्यक्ष डा. ब्रजगोपाल शर्मा (690 वोट) विजयपाल सिंह तोमर (673 वोट)
उपाध्यक्ष अनिल कुमार गोस्वामी (671 वोट) दिनेश कुमार शर्मा (435 वोट)
सचिव त्रिलोक चंद शर्मा (1233 वोट) विशाल कुमार सिंह (452 वोट)
संयुक्त सचिव मनोज कुमार शर्मा (986 वोट) गोपाल गौतम (648 वोट)
ऑडिटर अलका शर्मा (939 वोट) संजय कुमार शर्मा (555 वोट)
कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह (693 वोट) रेनू अग्रवाल (644 वोट)
संयुक्त सचिव पुस्तकालय अमित पचौरी (1051 वोट) कृष्ण कुमार यादव (909 वोट)