फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj Teerth Vikas Parishad presented the plans in front of the MLAs

विधायकों के समक्ष ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने किया योजनाओं का प्रेजेंटेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Braj Teerth Vikas Parishad presented the plans in front of the MLAs
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने करीब २० हजार करोड़ की योजनाओं का प्रेजेंटेशन विधायकों केे समक्ष किया। मथुरा-वृंदावन के मध्य लाइट मेट्रो सहित आधा दर्जन तीर्थ स्थलों को जोड़ते हुए बनने वाले रिंग रोड की योजना से भी अवगत कराया। इन योजनाओं को लेकर विधायकों ने अपने सुझाव भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

पिछले दिनों दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष स्थानीय विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की योजनाओं की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है। इस पर मुख्यमंत्री ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों को सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने, योजनाओं से अवगत कराने और सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके अनुपालन में शुक्रवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में विधायकों की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं का प्रेजेंटेशन किया। इस पर विधायकों ने विभिन्न प्रोजेक्टों पर अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक मेघश्याम सिंह, सीईओ नगेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed