फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   braj planning and development board has been formed by cabinate

ब्रज में विकास का नया आधार होगा प्लानिंग बोर्ड

Wed, 18 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
braj planning and development board has been formed by cabinate
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड के प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी। बोर्ड के गठन की बुनियाद सबसे पहले अमर उजाला के मुद्दा ब्रज विरासत का गोष्ठी में रखी गई थी। तब से लगातार इसकी प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन


गोवर्धन की गोष्ठी में बात और आगे बढ़ी। बीते सप्ताह जतीपुरा में रुद्रकुंड के लोकार्पण समारोह में आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसके गठन के संकेत दे भी गए थे। बोर्ड के गठन के साथ ही अब तय हो गया है कि ब्रज के विकास के लिए सभी विभागों को किसी भी कार्य को करने से पहले बोर्ड की स्वीकृति लेनी होगी।
विज्ञापन


ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड का गठन एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के पैटर्न पर तैयार किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री को अध्यक्ष बनाते हुए उनकी गैर मौजूदगी में यह दायित्व मुख्य सचिव को सौंपा गया है। यह बोर्ड मथुरा ब्रज क्षेत्र के डेवलपमेंट के प्लान तैयार करेगा। आवश्यकता होने पर खुद फंड भी जुटाएगा। ब्रज विकास में सहयोग करने के इच्छुक दानदाता बोर्ड के माध्यम से यह कार्य कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा की स्वीकृति के बाद ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड के अमल में आते ही सरकारी धन की बर्बादी पर रोक लग जाएगी। पिछले सात सालों के दौरान विकास के नाम पर विभिन्न विभागों में तालमेल न होने के कारण धन की बर्बादी जो की है वह अब नहीं होगी। अब ऐसा नहीं होगा कि पहले सड़क बनेगी फिर बिजली और संचार कंपनियों की केबिल डाली जाएगी।

हालांकि, बोर्ड के साथ गोवर्धन तहसील और नगर निगम की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। परंतु मंगलवार को कैबिनेट में इनको स्थान नहीं मिल सका है। गोवर्धन तहसील देने का वायदा तो मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए किया था कि मंगलवार को होने जा रही कैबिनेट की बैठक में इसे स्वीकृत कर दिया जाएगा।

अमर उजाला ने की थी पहल
वृंदावन में अमर उजाला की ‘मुद्दा ब्रज विरासत का गोष्ठी’ के दौरान मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने प्रभारी मंत्री देवेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में ब्रज विरासत को बचाने के लिए ऐसे बोर्ड के गठन की आवश्यकता जताई थी। इसी के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के पैटर्न पर प्रस्ताव तैयार कराया गया।



प्रदेश कैबिनेट ने ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब विधानसभा में इसे स्वीकृति मिलना बाकी है। बोर्ड के अमल में आने से ब्रज विकास को चार चांद लग जाएंगे।

नगेंद्र प्रताप
उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed