Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj ki holi dauji Huranga organized in Baldev of Mathura

दाऊजी का हुरंगा: मथुरा के बलदेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, उड़ा रहा अबीर-गुलाल; रंगों के साथ बरस रहे कोड़े

Sat, 15 Mar 2025 12:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Mar 2025 12:02 PM IST
सार

ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के प्रसिद्ध हुरंगा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गोपिकाओं के स्वरूप में परंपरागत परिधानों में सज धजकर हुरियारिनें पहुंची। रंग के साथ कोड़े बरसाए गए।
 

विज्ञापन
Braj ki holi dauji Huranga organized in Baldev of Mathura
हुरंगा में उड़ रहा गुलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव में विश्व प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज के हुरंगा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आई। समाज गायन के साथ दाऊजी बाबा के आदेशानुसार दोपहर करीब 12 बजे हुरंगा शुरू हुआ।  
विज्ञापन


 
Trending Videos

हुरंगा का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते चारों ओर भीड़ नजर आई। हुरियारिनें सज-धजकर परंपरागत लहंगा फरिया व आभूषण में पहुंची। हुरियारे भी सज-धजकर कृष्ण बलराम स्वरूप में आए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुरंगा में में बैंड बाजे, नफीरी विभिन्न वाद्य यंत्रों की गायन सुनाई देती रही। होरी नायैं जि दाऊजी को हुरंगा है, होरी कौ मजा चखाय दूंगी हुरंगा में आ जाइयौ आदि लोकगीत व होली रसिया चारों ओर गूंजते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से माैके पर पुलिस फोर्स भी तैनात रही। करीब एक घंटे बाद हुरंगा का समापन हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed