फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj immersed in the confluence of Mudia fair, weekend and Ekadashi

Mathura News: मुड़िया मेला, सप्ताहांत और एकादशी की त्रिवेणी में डूबा ब्रज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Braj immersed in the confluence of Mudia fair, weekend and Ekadashi
मथुरा। श्री बांके बिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।  - फोटो : mathura
वृंदावन। गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले, रविवार की छुट्टी (सप्ताहांत) और एकादशी की त्रिवेणी में ब्रज डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के कारण जगह-जगह जाम के हालात बन गए। 10 मिनट की दूरी भी एक घंटे में तय हो पाई। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। खासकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस व सुरक्षा गार्डों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

वृंदावन में शनिवार और रविवार को भीड़ और दिनों से ज्यादा रहती है। दिल्ली व गुरुग्राम से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन इस समय गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला चल रहा है। दूसरा रविवार को एकादशी भी थी। इस कारण श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा बढ़ गई। भोर से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों की ओर बढ़ने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे भीड़ का दबाव बढ़ता गया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हो गए। मंदिर के अंदर और बाहर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। वहीं, उमस भरी गर्मी ने भक्तों की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से जाम में फंस गई। मुख्य मार्गों के साथ-साथ संकरी गलियों तक में पैदल चलना मुश्किल हो गया। खासतौर पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी ने हालात और बिगाड़ दिए। बिना किसी नियंत्रण के चल रहे ई-रिक्शा गलियों में यातायात बाधित करते रहे, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के प्रयास नाकाफी
भीड़ नियंत्रित करने और व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। किसी प्रकार लोगों ने बीच में आकर माहौल को शांत किया। भीड़ का असर स्थानीय जनजीवन पर भी पड़ा। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकलने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे।



प्रशासन की अपील
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में धैर्य बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और आपसी सहयोग से दर्शन करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगले दो दिनों तक और भी अधिक भीड़ संभावित है, इसलिए श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed