फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj Experience Center will built in Mathura

Mathura: नजरों के जरिए पर्यटकों के दिल में बसेगी कान्हा की नगरी, 80 करोड़ से तैयार होगा ब्रज एक्सपीरियंस सेंटर

Tue, 22 Jul 2025 12:09 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:09 AM IST
सार

ब्रज एक्सपीरियंस सेंटर का उद्देश्य केवल एक दर्शनीय स्थल बनाना नहीं, बल्कि इसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक शोध के एक समर्पित मंच के रूप में स्थापित करना है।

विज्ञापन
Braj Experience Center will built in Mathura
पानीगांव मार्ग में बनने वाला संग्रहालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से संजोने और जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से वृंदावन के पानीगांव में एक भव्य और अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण होने जा रहा है। इस संग्रहालय को ब्रज एक्सपीरियंस सेंटर नाम दिया गया है। नजरों के जरिए कान्हा की नगरी को दिल में बसाने का काम यह संग्रहालय करेगा। करीब 80 करोड़ की लागत से यह संग्रहालय ब्रज तीर्थ विकास परिषद के द्वारा तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से बनाए जा रहे इस संग्रहालय से पयर्टकों को काफी लाभ मिलेगा। जिन जगहों पर वह जा नहीं पा रहे हैं, उनके बारे में अब डिजिटल माध्यम से जान सकेंगे और उन्हें नजदीक से निहार सकेंगे। करीब 8000 वर्ग मीटर में यह सेंटर विकसित किया जाएगा। इस सेंटर को ब्रज की समग्र पहचान को दर्शाने के लिए एक केंद्रीकृत सुविधा के रूप में विकसित किया जा रहा है। कुल मिलाकर एक ओर जहां कॉरिडोर में वृंदावन का विकास निहित है, वहीं अन्य योजनाएं मुकुट में हीरे जड़ने के समान साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


 

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि इस संग्रहालय में ब्रज की धार्मिक कथाओं, इतिहास, लोककला, लोकसंगीत और जीवनशैली को इंटरैक्टिव डिस्प्ले, वर्चुअल रिएलिटी, होलोग्राफिक प्रजेंटेशन और मल्टीमीडिया गैलरी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से युवाओं और शोधार्थियों को ब्रज संस्कृति से जोड़ने में सहायक होगी।

पर्यटन और शैक्षणिक अध्ययन को मिलेगा बढ़ावा
ब्रज एक्सपीरियंस सेंटर का उद्देश्य केवल एक दर्शनीय स्थल बनाना नहीं, बल्कि इसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक शोध के एक समर्पित मंच के रूप में स्थापित करना है। ब्रज की संस्कृति पर केंद्रित यह संग्रहालय विभिन्न विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के लिए भी एक उपयोगी संसाधन केंद्र बनेगा। परियोजना प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed