फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj 84 Kos Parikrama Marg will be 30 meters wide and 297 km long in Mathura

Mathura: 30 मीटर चौड़ा और 297 किमी लंबा होगा ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग, विकास का खाका तैयार

Sat, 07 Jan 2023 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तय एजेंसी की ओर से तैयार किया जा रहा ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग 297 किलोमीटर लंबा होगा। इसकी चौड़ाई 30 मीटर निर्धारित की गई है। इसमें छह मीटर कच्चा मार्ग भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Braj 84 Kos Parikrama Marg will be 30 meters wide and 297 km long in Mathura
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने की। इसमें ब्रज 84 कोस परिक्रमा पर काम कर रही एजेंसी ने विकास की योजना प्रस्तुत की। इसमें स्टरलिंग इंडोटेक कांसोटेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह परिहार, राजेंद्र करोंगा, निखिल कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिषेक, एमएस पार्क प्रा.लि. के प्रतिनिधि नीलांश ने प्रपोजल एलाईमेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से ब्रज 84 कोस परिक्रमा की योजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


बताया कि पूर्व में ब्रज 84 कोस परिक्रमा की लंबाई 256.5 किलोमीटर थी। जमीन की उपलब्धता के अनुरूप तैयार किए गए प्लान में अब इसकी लंबाई 297 किलोमीटर हो गई है। परिक्रमा मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर होगी। हालांकि इसमें आवश्यकता के अनुरूप संशोधन भी किया जा सकेगा। परिक्रमा मार्ग के साथ प्रभु श्रीकृष्ण के काल के पौधे लगाए जाएंगे। यह ब्रज के मूल स्वरूप को प्रदर्शित करने वाले होंगे। परिक्रमा मार्ग कच्चा और पक्का दोनों प्रकार का होगा। इस दौरान बेसवा और सोनई पर पर भी विचार किया गया। इन्हें शामिल करने से 65 किलोमीटर का मार्ग और बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह और उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी एमपी सिंह, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित विभिन्न मंदिरों के महंत आदि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने परिक्रमा को लेकर कुछ अपने सुझाव भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों से सुझावों को शामिल करते हुए जल्द डीपीआर पर काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed